Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज भी तीव्र दौर की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.मौसम विज्ञान के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में इन दिनों मानसून की जबरदस्त सक्रियता देखने के लिए मिल रही है. इससे कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है. आने वाले दिनों में मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 31 अगस्त तक भारी बारिश के आसार हैं. इसके बाद सितम्बर शुरू होते ही बारिश का क्रम धीरे-धीरे कम होने लगेगा

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर छाए CM Dhami, X पर #DhamiKe5Saal बना देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

More in Uncategorized

Trending News