Connect with us

Uncategorized

बारिश के बढ़ाई मुश्किलें, देहरादून में ये मोटर मार्ग 11 घंटे से बंद



शुक्रवार को प्रदेश में मौसम ने करवट ली और अब पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश ने अब मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देहरादून में बारिश के चलते कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ा के पास सड़क पर मालबा से बंद हो गया है।


शनिवार रात को बारिश हुई और रविवार सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी है। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ा के पास सड़क पर मालबा आने के कारण रास्ता करीब 11 घंटे से बंद है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

विकासनगर और जौनसार बावर विद्युत आपूर्ति बाधित
जहां एक ओर बारिश के कारण रास्ता बंद है तो वहीं दूसरी ओर ढकरानी स्थित विद्युत उत्पादन केंद्र में प्रोडक्शन ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिस कारण विकासनगर और जौनसार बावर में विद्युत आपूर्ति बाधित है। ऊर्जा निगम शाम तक आपूर्ति बहाल करने की बात कह रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने मन की बात में उत्तराखंड का किया जिक्र, टिहरी की हेवल नदी के बारे में कहा ये

More in Uncategorized

Trending News