Connect with us

Uncategorized

महाकुंभ में सीएम धामी ने लगाई पवित्र डुबकी, श्रवण रूप में दिखे मुख्यमंत्री

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जहां करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है. मुख्यमंत्री धामी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया. ये क्षण तब और भी ज्यादा विशेष बना जाया जब सीएम धामी ने अपनी माता को स्वयं स्नान कराया.सीएम धामी भी सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे. सीएम ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया. खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री धामी पूरी तरह पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में नजर आए, कंधे पर जनेऊ धारण किए हुए. यह नजारा देखते ही लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ और हर कोई उनकी धार्मिक आस्था को देखकर प्रभावित नजर आया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अक्सर ‘धर्म रक्षक धामी’ के नाम से जाना जाता है, और आज की यह तस्वीर इस उपाधि को सार्थक करती है. राजनीति में अक्सर जनेऊ चुनावी रंग में लिपटा नजर आता है, लेकिन धामी के कंधे पर यह पवित्र धागा उनकी सनातन परंपरा और धर्म के प्रति गहरी आस्था को दर्शा रहा है.सीएम धामी की यह तस्वीर तब और भी भावुक कर देने वाली हो गयी जब वे अपनी माता को स्वयं संगम में स्नान कराते हुए नजर आए. इसके बाद मुख्यमंत्री ने जलाभिषेक भी किया. यह उनकी माता के प्रति असीम श्रद्धा और कृतज्ञता को दर्शाता है. निस्संदेह, सीएम धामी का यह धार्मिक रूप लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है. महाकुंभ में उमड़ी भीड़ के बीच उनकी यह यात्रा एक प्रेरणादायक संदेश देती है कि धर्म और परंपराएं केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - दूसरी महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर भड़कीं दीप्ति रावत, कोर्ट जाने की दी चेतावनी
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News