Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसा-यहां बेकाबू होकर हाइवे पर पलटी बस



देवप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।


जानकारी के अनुसार हादसे में दौरान बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। तभी बस अनियंत्रित होकर। देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होता ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हादसे में आठ यात्री घायल
बताया जा रहा है बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में 34 यात्री सवार थे जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  G-7 में PM Modi और ट्रंप की मुलाकात, क्या उठेगा भारतीयों की हत्या का मुद्दा?

More in Uncategorized

Trending News