Connect with us

Uncategorized

एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की रैली, राहुल गांधी ने ‘BJP का किया धन्यवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली होने वाली है। इसी को लेकर उन्होंने अहम प्रतिक्रिया दी है। रविवार यानी 25 अक्टूबर को राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो बीजेपी पर तंज कसते नजर आ रहे है। उन्होंने बीजेपी का धन्यवाद किया, जिसके चलते उनके कार्यक्रम का प्रचार हो रहा है।

राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर कहा ये
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा, “हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे. मतदाता सूचियों से नाम काटे गए. नियम-कानून तोड़े गए. और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं. अब जवाब देश देगा. 1 नवंबर – चलो दिल्ली. वोट बचाओ – देश बचाओ जन मार्च और महारैली।”

राहुल ने भाजपा को कहा धन्यवाद
उन्होंने कहा, “छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी – जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए. वोट आपका है. लड़ाई भी आपकी है. BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं. बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए.”

इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को रैली
मालूम हो कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन रामलीला मैदान में एक नवंबर को रैली करेंगे। मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का विपक्ष लगातार विरोध कर रही है। बीजेपी पर राहुल वोट चोरी का आरोप लगा रहे है।

More in Uncategorized

Trending News