Connect with us

कुमाऊँ

अवैध स्नूकर को बंद किए जाने की मांग पर जिपंस जगत मर्तोलिया ने दिया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

मुनस्यारी। अवैध स्नूकर को स्थाई रूप से बंद किए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज पुलिस थाने में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इनको बंद करने के लिए पुलिस तत्परता से कार्रवाई करें, अन्यथा वे दो जून से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर देंगे।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेश के बाद भी अवैध स्नूकर सेंटरों के बंद नहीं होने से नाराज जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस थाना पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। मर्तोलिया ने कहा कि इन सेंटरों को चरस तथा जुआ का धंधा बना दिया गया है। इन स्थानों पर युवाओं को नशे में जकड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस इस तरह के अवैध कारोबार को रोकने की जगह फलने फूलने का अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बचाने के लिए स्नूकरो के बंद होने तक वे चुप नहीं बैठेंगे। हरकोट के पूर्व ग्राम प्रधान खुशाल सिंह जेठा ने धरना स्थल पर आकर जिला पंचायत सदस्य के आंदोलन का समर्थन किया।

थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेश के बाद जिला पंचायत सरमोली वार्ड के पांच स्नूकर सेंटरों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि तीन दिन के भीतर अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया तो इनके स्वामियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया की मांग पर थानाध्यक्ष ने कहा कि उपजिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर इन स्नूकर सेंटरों को सीज करने की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। तब जाकर जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

मर्तोलिया ने कहा कि दो जून तक स्नूकर सेंटरों पर स्थाई रूप से ताला नहीं लगाया गया तो वे जनता के साथ थाने में स्थाई रूप से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के धरने के बाद आज पुलिस इन अवैध स्नूकर सेंटरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए धरातल पर नजर आई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News