Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस में आपसी कलह!, मीटिंग में जमकर चले लात घूंसे, पार्टी का झंडा लेकर ही पीट डाला

कांग्रेस में आपसी कलह हो रहा है। जो अब बाहर भी दिखने लगा है। बिहार विधानसभा चुनावों की हार कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। इसी को लेकर एक बैठक मधुबनी में आयोजित की गई। हालांकि इस बैठक में मंथन तो हुआ नहीं बल्कि उसकी बजाया मारपीट और लात घूंसे बरसे। कई ने तो पार्टी का झंडा लेकर ही आपस में मारपीट शुरू कर दी। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दरअसल मधुबनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में अफरा तफरी का माहोल बन गया। यहां हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार को लेकर समीक्षा बैठक चल रही थी। इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। बैठक के दौरान कांग्रेसियों के बीच जमकर लात घूंसे चले। हैरानी की बात तो ये है कि ये सब बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान की मौजूदगी में हुआ। इसी के चलते सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया।कहा जा रहा है कि संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई। यहीं कहासुनी हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते लाठी बाजी भी शुरू हो गई। बैठक स्थल पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।
दोनों ही गुटों में हार के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर बहस शुरू हुई। इस बिगड़े हुए माहौल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शकील अहमद खान ने संभालने की कोशिश की। लेकिन हालात बेकाबू हो गए। कार्यकर्ताओं के हाथ जो लगा उसी से हमला करने लगे।कार्यकर्ताओं के इस बर्ताव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने गहरी नाराजगी भी जताई। लेकिन इस हाथापाई ने पार्टी के अंदरूनी हालात को उजागर कर दिया है। फिलहाल पार्टी की तरफ से इसपर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

More in Uncategorized

Trending News