Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में SDM के ट्रांसफर के बाद से न्यायिक कार्य ठप, धरने पर बैठे विधायक

 

Dharna sumit hridyesh

हल्द्वानी में एसडीएम कोर्ट परिसर में लंबे समय से न्यायिक कार्य ठप रहने के विरोध में विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी धरने पर बैठ गए। दोनों जनप्रतिनिधि एसडीएम कोर्ट परिसर में ही जमीन पर बैठकर विरोध जताते नजर आए।

हल्द्वानी में SDM कोर्ट के बहार धरने पर बैठे विधायक

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह के ट्रांसफर के बाद से ही कोर्ट का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। इससे न सिर्फ वकीलों को बल्कि आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायिक कार्य प्रभावित होने से कई मामलों की सुनवाई लंबित पड़ी है।

विधायक ने की जल्द नए SDM की तैनाती की मांग

धरने के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर हालात से अवगत कराया और हल्द्वानी में शीघ्र नए एसडीएम की तैनाती की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हल्द्वानी में नए एसडीएम की नियुक्ति कर दी जाएगी, ताकि कोर्ट का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके

यह भी पढ़ें -  प्रदेश की महिलाओं को सीएम धामी का बड़ा तोहफा, राखी पर की ये बड़ी घोषणाएं

More in Uncategorized

Trending News