Connect with us

Uncategorized

फूलों से सजने लगा Kedarnath dham, अंतिम चरण में तैयारियां

 

kedarnath

Kedarnath dham के कपाट उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस साल बाबा केदार के पावन धाम को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए लगभग 51 क्विंटल गेंदे के रंग-बिरंगे पुष्पों से मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है।

51 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा बाबा केदार का धाम

रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से धाम अलंकृत हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी। बता दें केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 22 अप्रैल को सुबह अपने शुभ मुहूर्त में विधि-विधान, पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट खुलने से पहले पूरे मंदिर परिसर को पूरी तरह से सजाया जा रहा है।

Char Dham Yatra 2026
51 कुंतल फूलों से सजाया जा रहा बाबा केदार का धाम

बर्फ की चादर से ढका है केदारनाथ धाम

तीर्थयात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। अप्रैल में हुई ताज़ा बर्फबारी के कारण, केदारनाथ धाम इस समय बर्फ की निर्मल, श्वेत चादर से ढका हुआ है, जिससे यहां का नज़ारा और भी अधिक मनमोहक, दिव्य और अलौकिक प्रतीत हो रहा है। बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित, बाबा केदार का यह धाम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

May be an image of temple
बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम

22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बता दें बाबा केदार की पंचमुखी डोली 18 अप्रैल को भैरवनाथ की पूजा के बाद उखीमठ से रवाना हो गई थी। जबकि 19 अप्रैल को डोली ने उखीमठ से फाटा के लिए प्रस्थान किया। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड पहुंची। 21 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी। वहीं 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे बाबा के भक्तों के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे

More in Uncategorized

Trending News