Connect with us

क्राइम

यहां पति के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

राज्य के उत्तरकाशी जिले से हत्या की एक घटना सामने आ रही है यहां पर घरेलू लड़ाई को लेकर महिला ने अपने पति के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी है, घटना के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र के हिमरौल गांव में देर रात यह घटना घटी बताया जा रहा है कि हिमरौल गांव के निवासी 22 वर्षीय जसपाल ने 2 साल पहले 21 साल की काजल से प्रेम विवाह किया था शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन बाद में पति-पत्नी में झगड़े होने शुरू हो गए।इधर सोमवार की रात भी पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने पास में कुल्हाड़ी उठाकर पति के सिर पर दे मारी, सर पर कुल्हाड़ी लगते ही जसपाल का सर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को मिलते ही नायब तहसीलदार जोगेंद्र चौहान देर रात को मौके पर पहुंचे इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर रेगुलर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।जानकारी के मुताबिक हत्या आरोपी काजल का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ इलाके में है, मृतक जसपाल दैनिक मजदूरी का कार्य किया करता था फिलहाल राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News