Connect with us

उत्तराखण्ड

पोकलैंड मशीन से युवक की हत्या करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार।

देहरादून। नेशनल हाइवे 534 में सड़ खुलवाने की अपील परपोकलैंड मशीन ऑपरेटर इतना आग बबूला हो गया कि उसने एक युवक की मशीन के बकेट से हत्या कर दी। दिलदहलाने वाले हत्याकांड में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 7 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे डाडामंडी क्षेत्र का रहने वाला युवक सुमन देवरानी अपने साथी के साथ गुमखाल से सतपुली की ओर आ रहे थे, सतपुली मल्ली के पास रोड़ कटिंग का कार्य चल रहा है। इस दौरान सुमन देवरानी ने रोड़ खोलने के लिए पोकलैंड मशीन ऑपरेटर से गुजारिश की। लेकिन ये गुजारिश आपसी बहस में बदल गई। मशीन चला रहा प्रवीण बर्थवाल इतना आद बबूला हो गया कि उसने सुमन पर मशीन के बकेट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद मशीन को ऑन रखकर ऑपरेटर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने थाना सतपुली पर मु0अ0स0-06/2025, धारा-103 (1) बी.एन.एस बनाम पंजीकृत किया गया। सबूतों और कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रनीण बर्थवाल को सोमवार देर रात हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामनगर मेंअतिक्रमण के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन : तड़के 5 बजे से 525 पुलिसकर्मियों के पहरे में ध्वस्तीकरण शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News