Connect with us

Uncategorized

रुद्रपुर में बिजली पोल पर चढ़े पीएसी कांस्टेबल की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक दर्दनाक हादसे में 31वीं वाहिनी पीएसी के कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटने के बाद बिजली की तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े जवान को अचानक करंट लग गया। करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़े, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह रावत पुत्र लाल सिंह रावत के रूप में हुई है। वह वर्ष 2011 बैच के जवान थे और 31वीं वाहिनी पीएसी की डी कंपनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ रुद्रपुर की बगवाड़ा ग्रीन व्यू कॉलोनी में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनकी ड्यूटी शाम चार बजे तक थी। ड्यूटी पूरी कर वह अपने घर पहुंचे। इसी दौरान घर में बिजली की समस्या आने पर वह उसे ठीक करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गए। मरम्मत के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र सिंह रावत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand News: विमल पुरवाल की माताजी के निधन पर छलका धामी का दर्द, परिवार को दी सांत्वना

31वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक मिथिलेश सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह रावत डी कंपनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और विभाग की अनुमति से अपने निजी आवास में रह रहे थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर गए थे, जहां यह हादसा हो गया।

धर्मेंद्र सिंह रावत के निधन की खबर मिलते ही 31वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे क्षेत्र में भी इस दर्दनाक घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है

More in Uncategorized

Trending News