Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार जिले में बड़ा फेरबदल, आधी रात में 13 इंस्पेक्टर समेत 94 पुलिसकर्मी इधर से उधर

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आधी रात को जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें 13 इंस्पेक्टरों सहित 94 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिससे कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।
इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

 हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आधी रात जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 इंस्पेक्टर समेत 94 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल डाले।

ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह को शहर कोतवाल, बहादराबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से कैलाश भट्ट को कनखल, नंद किशोर भट्ट को रुड़की, राजेंद्र खोलिया को कलियर और विनोद गुसाईं को पथरी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में तैनात मनोज मेनवाल को मंगलौर कोतवाली की कमान दी गई है। मंगलौर के प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर को श्यामपुर कोतवाल बनाया गया है।

इंस्पेक्टरों के साथ ही उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी बड़े बदलाव

पुलिस लाइन से राकेश शाह को रानीपुर, अनिरुद्ध मैठाणी को सिडकुल, संजय मिश्रा को खानपुर, कुंदन राम आर्य को झबरेड़ा और प्रदीप रावत को बहादराबाद कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टरों के साथ ही उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

झबरेड़ा के थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह को बुग्गावाला, बुग्गावाला के थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा को गंगनहर, झबरेड़ा से मनोज गैरौला को पथरी और सीआईयू रुड़की में तैनात रविंद्र कुमार को रुड़की एसओजी की जिम्मेदारी दी गई है। श्यामपुर के थानाध्यक्ष नितेश शर्मा को एसओजी प्रभारी हरिद्वार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - दुकान में मोबाइल और स्कूटी छोड़ कारोबारी दो दिन से है लापता, युवक का नहीं मिला कोई सुराग

यशवीर सिंह नेगी को चौकी हरकी पैड़ी कोतवाली नगर, अंशुल अग्रवाल को चौकी चंडीघाट कोतवाली श्यामपुर, जगमोहन रमोला को चौकी भीकमपुर कोतवाली लक्सर, अर्जुन कुमार को चौकी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर, सुधांशु कौशिक को चौकी लंढौरा कोतवाली मंगलौर, उमेश लोधी को चौकी अस्पताल कोतवाली गंगनहर, नितिन बिष्ट को चौकी कोर्ट कोतवाली सिडकुल, विपिन कुमार प्रथम को चौकी मैस प्लांट कोतवाली रानीपुर, हेमेंद्र गंगवार को चौकी नारसन कोतवाली मंगलौर, बिंद्रेश नेगी को चौकी मण्डावर कोतवाली भगवानपुर, नवीन चौहान को चौकी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली नगर, नीरज रावत को चौकी बाजार कोतवाली बहादराबाद, विकास रावत को चौकी सम्राट कोतवाली नगर, मनोज कुमार को चौकी गोवर्धनपुर कोतवाली खानपुर, रविंद्र जोशी को चौकी तहसील कोतवाली गंगनहर, नवीन नेगी को चौकी जेल कोतवाली सिडकुल, शहजाद अली को चौकी इमलीखेड़ा कोतवाली कलियर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News