Connect with us

उत्तराखण्ड

गेबुआ में डंपर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो


रामनगर/कालाढूंगी। हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी के निकट गेबुआ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
बेलपड़ाव चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी के अनुसार, आज सुबह करीब सात बजे पदमपुर डोलिया निवासी कमलेश आर्य (32) पुत्र गोपाल राम अपनी बाइक (यूके-04 सीजी-5767) से कमोला निवासी बसंती थापा के साथ कालाढूंगी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी की ओर से आ रहे डंपर (यूके-04 सीसी-5918) से उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि बसंती थापा का उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक कमलेश आर्य अपने भाई की टेंट की दुकान में कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा डंपर चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  शंख विवाद पर महाराज के बचाव में उतरे भट्ट, बोले- वो धर्म के ज्ञाता हैं, अध्ययन के आधार पर ही कहा होगा

More in उत्तराखण्ड

Trending News