Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सड़क हादसे में युवक की मौत

रामनगर। यहां के विकास खण्ड के ग्राम मालधन मे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, मौत की सूचना परिवार मे कोहराम मच गया।

रामनगर विकास खण्ड के ग्राम मालधन नंबर दो निवासी अमर सिंह (36) पुत्र गोपाल सिंह रविवार रात बाइक से अपनी सुसराल मालधन नंबर चार जा रहा था। अंधेरे में सामने से आ रही बग्घी से बाइक की भिड़ंत हो गई।

घटना में गंभीर घायल अमर सिंह को रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार वर्षीय बेटी है और उसकी पत्नी नेहा गर्भ से है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी

More in उत्तराखण्ड

Trending News