Connect with us

Uncategorized

कर्णप्रयाग विवाद: हरिद्वार पुलिस को सौंपी जांच, सिख श्रद्धालु के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

 

कर्णप्रयाग विवाद: हरिद्वार पुलिस को सौंपी जांच

कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए मामले की जांच चमोली से हरिद्वार स्थानांतरित कर दी गई है।

हरिद्वार पुलिस को सौंपी जांच

बता दें 16 जून को कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पहले सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब घटना में घायल हुए सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भी 20 जून को कर्णप्रयाग थाने में एफआईआर दर्ज की है।

चमोली पुलिस के व्यवहार की भी होगी जांच

एफआईआर के बाद दोनों मामलों की जांच हरिद्वार पुलिस को सौंप दी गई है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में इन मामलों की जांच की जाएगी। इसके अलावा, विभिन्न सिख संगठनों ने स्थानीय पुलिस के व्यवहार और आचरण को लेकर भी शिकायत की थी। इन आरोपों की जांच डीआईजी यशवंत सिंह को सौंपी गई है। उन्हें दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को देनी होगी

यह भी पढ़ें -  देहरादून:(बड़ी खबर) राज्य के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य बदले गए

More in Uncategorized

Trending News