Connect with us

Uncategorized

आज उत्तराखंड पहुंचेंगे अमित शाह, राज्य स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर शासन-प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अमित शाह राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार अमित शाह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदेश की विकास यात्रा, सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वीवीआईपी रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है।

राज्य स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अमित शाह का उत्तराखंड दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, भूख हड़ताल शुरू

More in Uncategorized

Trending News