उत्तराखण्ड
जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
गोविंद मेहता/पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य 56 वर्षीय दयानंद टम्टा की आज सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दयानंद टम्टा पुत्र गिरीश प्रसाद टम्टा तहसील रोड के रहने वाले थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हाल ही में स्थानांतरित होकर आए उन्हीं के विद्यालय के अल्मोड़ा लंमगड़ा निवासी नवल किशोर सोराड़ी ने कथित रूप से उनको स्कूल जाते समय पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जायेगा।









