Connect with us

Uncategorized

बकाया भत्ते के लिए कुमाऊं के फार्मासिस्टों का आंदोलन शुरू

चारधाम यात्रा ड्यूटी के बकाया भत्ते और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कुमाऊं मंडल के फार्मासिस्ट का बुधवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की कुमाऊं शाखा ने यह निर्णय 20 दिनों तक ज्ञापन पर कोई कार्रवाई न होने के बाद लिया है। प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पवन पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्टों का लगभग 20 लाख रुपये का यात्रा भत्ता लंबित है। साथ ही यात्रा मार्ग पर भोजन और आवास की व्यवस्थाएं भी बदतर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया है।आंदोलन के पहले चरण में 15 से 25 अप्रैल तक फार्मासिस्ट कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। इसके बाद 26 अप्रैल से कार्यालयों के बाहर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 4 मई से दो घंटे का कार्य बहिष्कार होगा और 15 मई से फार्मासिस्ट चारधाम यात्रा ड्यूटी का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पासपोर्ट बनवाने के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं, चम्पावत और टनकपुर में लगेगा विशेष कैंप

More in Uncategorized

Trending News