Connect with us

Uncategorized

लालकुआं पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

मीनाक्षी
जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टी सी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय के आदेशों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में मनोज कत्याल (एसपी सिटी हल्द्वानी) के मार्गदर्शन, अमित कुमार (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं) के पर्यवेक्षण एवं बृजमोहन सिंह राणा (प्रभारी निरीक्षक लालकुआं) के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फौजदारी वाद संख्या 257/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार वारंटी

बलजिन्दर सिंह उर्फ बन्टी पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम हरिपुर लच्छी, लालकुआं, जिला नैनीताल, उम्र 35 वर्ष।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक शंकर नयाल

कांस्टेबल 570 गुरमेज सिंह

कांस्टेबल 117 कुबेर राणा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

More in Uncategorized

Trending News