Connect with us

Uncategorized

लालकुआं पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, वारंटी गिरफ्तार

मीनाक्षी

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल के निर्देशन में जनपद में वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने एक वारण्टी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी नैनीताल श्री मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबित वारण्टियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान माननीय न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज/ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा जारी वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी राजकुमार यादव पुत्र बुद्धीराम यादव निवासी 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं, हाल निवासी बाजपुर चौराहा बिंदुखत्ता, लालकुआं को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 4943/20, धारा 269/270 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दया किशन सती, हेड कांस्टेबल वीर सिंह एवं कांस्टेबल दिलीप कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन की मुश्किलें बढ़ीं, नवंबर 2026 तक चुनाव कराने की चुनौती

More in Uncategorized

Trending News