Connect with us

Uncategorized

सरकारी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग!, ICU में 10 मरीजों की मौत,

ओडिशा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां के कटक शहर में SCB मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ICU में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। जिसके चलते आधी रात मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। इसमें कुछ ICU में दम घुटने से मारे गए। तो वहीं कई शिफ्ट करने के दौरान मारे गए। इसके अलावा पांच मरीजों की हालत गंभीर है।

सरकारी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग!, Odisha SCB Hospital Fire
ये हादसा सोमवार सुबह करीब तीन बजे का है। इस सरकारी हॉस्पिटल की पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर इमरजेंसी डिपार्टमेंट है। जिसमें आग भड़क उठी। आग की सूचना तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी गई। तेजी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक धुएं और आग की वजह से कई मरीजों की जान चली गई। फोरन क्रिटिकल मरीजों को ICU से बाहर निकाला गया।

ICU में 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
अब तक ICU में 10 मरीजों की मौत हो गई है। तो वहीं पांच काफी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी, कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे। बताते चलें कि SCB मेडिकल कॉलेज काफी बड़ा सरकारी अस्पताल है। ऐसे में ये यहां हुई बड़ी त्रासदी है। लोग भी अस्पतालों में सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर सवाल कर रहे हैं। जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी और क्या कोई लापरवाही हुई

यह भी पढ़ें -  न्यूज़ पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से की अपील

More in Uncategorized

Trending News