Connect with us

Uncategorized

जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
हल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता, संवेदनशीलता और जनसेवा के कारण विशेष पहचान बनाए हुए हैं। पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख रहे मनोज पाठक अपने क्षेत्र कालाढूंगी में लगातार लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं। स्वयं पिछले एक-दो वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी कठिन दौर से गुजरने और उपचार कराने के बावजूद उन्होंने समाजसेवा का कार्य नहीं छोड़ा। इलाज के बाद लौटे पाठक आज फिर पूरे समर्पण के साथ जनता के बीच सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। किसी भी दुर्घटना, बीमारी या जरूरतमंद परिवार की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचकर हरसंभव मदद करने का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र के लोगों का उनके प्रति विशेष लगाव देखने को मिलता है।
मनोज पाठक ने पिछले वर्षों कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के चुनाखान क्षेत्र में एक विशाल प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। इस शिविर में 28 डॉक्टर की टीम ने मरीजों को देखा। इस दौरान 1772 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जबकि 62 जरूरतमंद लोगों को उनके घरों से लाकर आंखों का ऑपरेशन कराया गया। इस पहल से अनेक लोगों को नई रोशनी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से श्री पाठक ने जज फार्म क्षेत्र में एक योग केंद्र की स्थापना भी की है, जहां प्रतिदिन 75 से अधिक लोग नियमित योगाभ्यास करते हैं। इसके अलावा अपने आवास पर भी वे नित्य योग कार्यक्रम आयोजित कराते हैं, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
शिविर में स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने शिविर को बेहद लाभकारी बताते हुए मनोज पाठक के प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज पाठक केवल राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि ऐसे जनसेवक हैं जो जनता की समस्याओं को अपना समझकर कार्य करते हैं। लम्बे समय तक बीमारी से संघर्ष के बाद भी उनका समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और योग के प्रति समर्पण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। उनका कहना है कि आगे भी वह इस सेवा को जारी रखेंगे।एक सप्ताह पूर्व उन्होंने आर टी ओ रोड स्थित एक विद्यालय में बहुत बड़ा स्वास्थ्य कैम्प लगवाया।

यह भी पढ़ें -  भीषण सड़क हादसा, मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

गांव के गौरव-नगर के नायक” अभियान के जरिए समाज के कर्मयोगियों को सम्मान : पाठक

हल्द्वानी। मनोज पाठक द्वारा कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में संचालित “गांव के गौरव-नगर के नायक” सम्मान अभियान के तहत समाज सेवा से जुड़े विभिन्न वर्गों के लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम चौकीदारों, विद्युत एवं पेयजल लाइनमैन, स्वच्छता कर्मियों, पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, वार्ड सदस्यों तथा स्थानीय समाजसेवियों को सम्मानित किया जा रहा है। श्री पाठक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन लोगों को पहचान देना है, जो लंबे समय से बिना किसी अपेक्षा के जनसेवा में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव और नगर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में इन लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रमों में सैनिक परिवारों को भी सम्मानित किया जा रहा है।
इस बीच, क्षेत्र में स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इकपर्णिका भवन तथा जज फार्म में निःशुल्क योग केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग योग और प्राणायाम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकमणि दुमका सेवादीप निकेतन, टीकाराम गोपालदत्त सेवादीप निकेतन तथा इकपर्णिका लाइब्रेरी का संचालन भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में चल रहे सामाजिक सम्मान कार्यक्रमों और जनसेवा गतिविधियों से समाज में सकारात्मक वातावरण बना है।

More in Uncategorized

Trending News