Connect with us

Uncategorized

Mansa Devi Stampede : CM ने जाना घायलों का हाल, भगदड़ पीड़ितों के लिए आगे आया मनसा देवी ट्रस्ट

cm dhami inquired condition injured in Mansa Devi stampede

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को ही मनसा देवी मार्ग में हुई भगदड़ में घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री से मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी वार्ता की।

सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिला चिकित्सालय पहुंचकर मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता की। जिला चिकित्सालय के बाद सीएम ने एम्स अस्पताल में भर्ती हुए घायलों से भी मुलाकात की।

भगदड़ पीड़ितों के लिए आगे आया मनसा देवी ट्रस्ट

मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख रुपए और घायलों को पचास-पचास हज़ार रुपए ट्रस्ट की ओर से दिए जाएंगे। साथ ही मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल का हेमंत द्विवेदी को सीधा चैलेंज, आज प्रेस क्लब में देंगे जवाब

More in Uncategorized

Trending News