Connect with us

Uncategorized

यमुनोत्री दौरे पर मनवीर चौहान, सुनी जन समस्याएं, युवाओं के साथ की स्वरोजगार पर चर्चा

 

manveer chauhan BJP

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री क्षेत्र के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर जन संवाद और जन समस्याएं सुनी। चौहान ने इस दौरान राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का जायजा भी लिया। वहीं स्वरोजगार के संबंध मे युवाओं से भी वार्ता की।

यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर मनवीर चौहान ने सुनी जन समस्याएं

बता दें मनवीर चौहान तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान क्यारी, बनोट, कयाटा, छैजुला, कामदा, कपराड़ा, हटनाली, बड़ली, पुजरगांव, बणगांव, रिखाड़ गांव, मंगाण गांव, खदालडा, सिंगाण गांव, डांडागांव, गड़थ, बनाड़ी, गड़ौली, सिरा, चुपड़ली, तराकोट,सूरी दारगढ, बदाल्डा, रमौली, टिपरी, जिभ्या, कोटधार, टंडोल, मुरोगी, मधाली आदि गाँवों का सघन जन संपर्क और बैठक का आयोजन कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्राम स्तर पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ली।

ग्रामीणों से किया सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान

चौहान क्षेत्रिय युवाओं के साथ बैठक के कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्यपालन सहित अनेक योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया जिससे पलायन की आवश्यकता न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की हर योजना का लाभ युवा उठाकर स्वरोजगार को बढावा देंगे तो विकास के नये अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले ब्लॉक स्तर अथवा जिला या शासन स्तर पर जो औपचारिकता होगी वह उन्हे अवश्य पूरा करे। किसी समस्या के समाधान के लिए वह पूर्व की भाँति तत्पर रहेंगे।

युवाओं के साथ की स्वरोजगार पर चर्चा

चौहान ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यमुनोत्री को कुदरत की सौगात है। बारहमासा पर्यटन से यह क्षेत्र न केवल आर्थिक रूप से समृद्ध होगा, बल्कि देश दुनिया के मांनचित्र पर उभरेगा। वहीं कृषि, उद्यान, पशुपालन अर्थिकी का अन्य मजबूत आधार रहा है। राज्य के 4 धामों मे एक यमुनोत्री तक भविष्य मे और अधिक सुलभ यातायात और पर्यटन गतिविधिया होगी। निश्चित रूप से यमुनोत्री भविष्य मे एक मॉडल विधान सभा के रूप मे सामने आयेगी वह इस सपने को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं।

More in Uncategorized

Trending News