Connect with us

Uncategorized

नैनीताल में चौराहों पर मेस्टिक डामरीकरण का काम जारी

मीनाक्षी

नैनीताल। शहर के प्रमुख चौराहों पर मेस्टिक डामरीकरण का काम जारी है, जिससे सड़कें न केवल साफ और सुद्ध होंगी, बल्कि दृश्य रूप से भी आकर्षक नजर आएंगी। यह विशेष प्रकार का डामरीकरण बिना किसी तोड़-फोड़ के दस से पंद्रह साल तक टिकाऊ रहता है, जो स्थानीय सड़कों के लिए एक बड़ी राहत है। इस तकनीक से शहर में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या और खराब मौसम की स्थिति में सड़कों को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। लोनिवि की और से लगभग सात चौराहों पर चौड़ीकरण के बाद मेस्टिक डामरीकरण का काम किया जा रहा है। तल्लीताल डॉट में मेस्टिक डामरीकरण का काम पूरा होने के बाद लोनिवि की ओर से सोमवार को माल रोड जू समीप चौराहे पर लगभग 20 मीटर तक मेस्टिक डामरीकरण किया गया। अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि अच्छे परिणाम आने पर शहर के अन्य हिस्सों में भी पह डामरीकरण करने की योजना बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News