Connect with us

Uncategorized

आज दून पहुंचेंगे Mauritius PM राम गुलाम, प्रदेश की कई जगहों का करेंगे भ्रमण

mauritius-pm ramghulam uttarakhand visit

Mauritius PM Uttarakhand Visit: आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र राम गुलाम उत्तराखंड दौरे पर है। दोपहर करीब दो बजे वो देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बता दें कि Mauritius PM चार दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए भारत आए है। इसी के तहत वो उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जहां वो राज्य की कई जगहों का भ्रमण करेंगे।

आज दून पहुंचेंगे Mauritius PM राम गुलाम

बीते दिन पीएम मोदी के दौरे के बाद आज यानी 12 सितंबर को Mauritius PM राम गुलाम उत्तराखंड आएंगे। बता दें कि बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मॉरीशस के पीएम को होस्ट किया था। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारत की ओर से 680 मिलियन डॉलर यानी करीब 6000 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया गया। इसका इस्तेमाल मॉरीशस बेहतर रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढ़ाचे को बेहतर बनाने में लगाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हरीश रावत-गणेश गोदियाल समेत 30 पर FIR, अंकिता को लेकर दुष्यंत गौतम के विरोध में किया प्रदर्शन

More in Uncategorized

Trending News