Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जागेश्वर मंदिर समिति की बैठक,आवश्यक दिशा निर्देश जारी

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जागेश्वर मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की गई तथा जिलाधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रबंधक को कहा कि मंदिर समिति के कार्यालय में लेखा जोखा, प्रपत्रों का रिकॉर्ड रखने तथा आय व्यय को का विवरण रखने हेतु एक लेखाकार की तैनाती हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन समिति के सभी प्रपत्रों का सही ढंग से रख रखाव भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने प्रबंधक को निर्देश दिए कि मंदिर में होने वाले विभिन्न अनुष्ठानों के लिए पुजारियों की उपस्थिति को नियमित करें।

मंदिर परिसर एवं आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वालों एवं क्षेत्र में खुले में शौच करने वालों पर चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसर में सभी गतिविधियों पर नजर रखने हेतु सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जाएं।

इस दौरान उन्होंने जागेश्वर धर्मशाला के संचालन को लेकर भी निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला मार्ग की मरम्मत हेतु ब्लॉक से आपदा में आगणन बनाए जाने हेतु निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अवैध निर्माण न होने पाए।
बैठक में उपजिलाधिकारी जैंती/भनोली गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News