Connect with us

Uncategorized

7 मई के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एक क्लिक में पढ़ें ताजा अपडेट

 

uttarakhand mausam

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहने वाला है। मौसम विभाग ने 7 मई के लिए बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है।

7 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 7 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी भी हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

8 से 10 मई उत्तराखंड में शुष्क बना रहेगा मौसम

वैज्ञानिकों की माने तो 8 से 10 मई के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 11 मई को एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News