Connect with us

Uncategorized

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम अगले कुछ दिनों तक खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 12 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। खासतौर पर 7 और 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित सभी जिलों में बारिश होगी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिलेगी।3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।बुधवार 8 अप्रैल को भी वही स्थिति बनी रहेगी। पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर बारिश होगी, जबकि बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी।गुरुवार 9 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। अन्य पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।10 अप्रैल को केवल कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होगी। बर्फबारी का स्तर बढ़कर 3700 मीटर से ऊपर चला जाएगा, जबकि बाकी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।11 और 12 अप्रैल शनिवार और रविवार को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। लगातार बदलते मौसम के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  वोटर लिस्ट में ‘पिथौरागढ़’ की बेटी ‘पिथौरागढ़’ : SIR से बनी ‘शुद्ध’ वोटर लिस्ट की अजब-गजब दास्तां !
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News