Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: शादी समारोह में झूमते दिखे विधायक बंशीधर भगत, डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मीनाक्षी

हल्द्वानी। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत अपने बेबाक अंदाज और अलग शैली के लिए प्रदेशभर में पहचाने जाते हैं। अपने बयानों और गतिविधियों को लेकर वे अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है।मामला हल्द्वानी में आयोजित एक वैवाहिक समारोह का है, जहां डीजे की धुन पर सात बार के विधायक बंशीधर भगत को डांस करते हुए देखा गया। उनका यह अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनके डांस को खूब पसंद कर रहे है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मसूरी में एक्टर अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत, शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए है अभिनेता

More in Uncategorized

Trending News