Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी-बाढ़ और आपदा को लेकर किया गया मॉक ड्रिल

मीनाक्षी

बरसात के सीजन में आने वाली आपदा और बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा आज मॉक ड्रिल किया गया है,काठगोदाम के कलसिया नाले के किनारे मॉक ड्रिल किया गया है जिसका नेतृत्व एसडीएम प्रमोद कुमार ने किया वायरलेस पर सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस, सीआरपीएफ और आईटीबीपी की टीम मौके पर पहुंची आपदा में घायल 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया इसके बाद सभी को एंबुलेंस के जरिए राहत और बचाव शिविर में भेजा गया जहां डॉक्टरों की टीम ने सभी का उपचार किया दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है एसडीएम प्रमोद ने बताया आपदा के दौरान रिस्पांस टाइम के साथ आपसी ताल मेल बेहतर होना चाहिए है तभी जाकर राहत और बचाव के कार्य को ठीक तरह से किया जाता है आज के मॉक ड्रिल की समीक्षा भी की जाएगी, मॉक ड्रिल के दौरान सीओ अमित सैनी, तहसीलदार कुलदीप पांडेय,काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा समेत प्रशासन पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दिल्ली में CJP पर पुलिस का एक्शन, दीपके समेत कई नेताओं को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया

More in Uncategorized

Trending News