Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड पहुंच चुका है मानसून : मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

गर्मी से मिलेगी राहत : उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान mausam hawa

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे चुका है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट (Rain allert in uttarakhand)

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 21 जून को देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश (Rain allert in uttarakhand) होने की संभावना है. जबकि अन्य सेष जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में आमजनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड में अपने सामान्य समय पर पहुंचा मानसून

बता दें उत्तराखंड में मानसून (Monsoon entry in Uttarakhand) दो दिन पहले ही दस्तक दे चुका है. हरिद्वार जिले में कुछ जगहों को छोड़कर मानसून अपने सामान्य समय पर पहुंच गया है. मानसून की एंट्री के बाद से ही प्रदेश भर में हल्की बारिश का दौर जारी है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों में बारिश का क्रम कहीं-कहीं तेज होगा

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी से सोमनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओ का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

More in Uncategorized

Trending News