Uncategorized
हल्द्वानी- विजयपुर-पहाड़पानी से देवलामल्ला तक बनेगा मोटर मार्ग
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने विजयपुर-पहाड़पानी से देवलामल्ला तक निर्माणाधीन 1.300 किमी मोटर मार्ग व सूखी नदी पर 125 मीटर का निरीक्षण किया। 3 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से ग्रामीणों को आवागमन व स्वास्थ्य सुविधाओं में राहत मिलेगी। सांसद भट्ट ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता व समयसीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को 1 करोड़ 16 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए एचओडी राजेश शर्मा को निर्देशित किया। मौके पर एसडीएम मोनिका आर्य, भाजपा नेता मुकेश बेलवाल, ईई रतनेश सक्सेना, एई मनोज पांडे व ग्रामीण मौजूद रहे





