Connect with us

Uncategorized

सांसद अजय भट्ट ने किया सुशीला तिवारी अस्पताल में कैथ लैब का निरीक्षण,बोले—स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल

पर्वत प्रेरणा संवाददाता

हल्द्वानी। रविवार को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में निर्माणाधीन कैथ लैब का सांसद अजय भट्ट ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि कैथ लैब शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के मरीजों को हृदय संबंधी जांच और उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही और कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह कैथ लैब क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगी।



यह भी पढ़ें -  CM धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, उत्तराखंड के मुद्दों पर हुई चर्चा

More in Uncategorized

Trending News