Connect with us

Uncategorized

नैनीताल – 20 वर्षीय बीएससी की छात्रा ने कमरे में लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप, आत्महत्या का पता लगाने में जुटी पुलिस

मीनाक्षी

नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टाफ हाउस क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सिमरन आर्या बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। जब आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला तो छात्रा को फंदे से लटका पाया गया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक और दहशत का माहौल है।

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -  वोटर लिस्ट में ‘पिथौरागढ़’ की बेटी ‘पिथौरागढ़’ : SIR से बनी ‘शुद्ध’ वोटर लिस्ट की अजब-गजब दास्तां !

More in Uncategorized

Trending News