Connect with us

Uncategorized

नैनीताल :एक और महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

नैनीताल। भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया है। मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने प्रभागीय वनाधिकारी समेत तमाम अधिकारियों को जानकारी दी।

ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने बताया कि आज दोपहर ज्योलीकोट से लगे ज्योली गांव निवासी दया किशन पांडेय की पत्नी हेमा पांडेय ( 47) चारा लेने जंगल गई थी, तभी गुलदार उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल की भागे। घर से लगभग दो किलोमीटर दूर महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान।

More in Uncategorized

Trending News