Connect with us

Uncategorized

नवांगतूक एसडीम आकाश जोशी नें पूर्णागिरि तहसील का सभाला कार्यभार


रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – पौड़ी से स्थानांतरित होकर आए एसएडीएम आकाश जोशी ने उप​ जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे तहसील के 15वें एसडीएम होंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मां पूर्णागिरि तहसील में तैनात कार्मिकों अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चल रहे कार्यों की जानकारी ली

उन्होंने 14 अगस्त की देर शाम से बंद चल रहे टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग के बांटनागाड का स्थलीय निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग विगत कुछ समय से बंद चल रहा है। जिसे जल्द खोले जाने को लेकर संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। बताया कि देर शाम तक मार्ग सुचारू होने के आसार हैं। मानसून सत्र के दौरान तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जो भी नुकसान हुआ है, उसके आंकलन के सभी विभागों को निर्देश दिए हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी मंथन तेज, मदन कौशिक ने संभावित दावेदारों के साथ की बैठक

More in Uncategorized

Trending News