Connect with us

Uncategorized

अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ज्ञानवापी मामला, हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ होगी सुनवाई

, वाराणसी : ज्ञानवापी मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद समिति की याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति दे दी है। अब हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी केस को लेकर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद समिति की याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है, जिसमें कहा गया था कि मंदिर के जीर्णोद्धार का मुकदमा सुनवाई योग्य है।

ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति समेत अन्य मुस्लिम पक्षकारों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें स्वामित्व की मांग वाली मुस्लिम पक्ष की पांचों याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं। मुस्लिम पक्ष का कहना था कि पूजा स्थल अधिनियम-1991 में इलाहाबाद हाई कोर्ट का हस्तक्षेप ठीक नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  मदरसे में युवक की बेरहमी से पिटाई, लात-घूंसे और डंडों से किया हमला

More in Uncategorized

Trending News