Connect with us

Uncategorized

CM से मिली ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी, सामाजिक न्याय पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि ओबीसी कल्याण को लेकर धामी सरकार प्रतिबद्ध है।

CM से मिली ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सीएम ने कहा कि ओबीसी वेलफेयर के लिए राज्य में विधिक और संस्थागत व्यवस्था है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम के योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार को पहुंचाया जा रहा है।

OBC कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है सरकार: CM
सीएम ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति और उपजाति समुदाय OBC की सूची में हैं। जिनके विकास के लिए सरकार, प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य की नीति और बजट को गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं को जरूरतमंदों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में सीएम ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा

More in Uncategorized

Trending News