Connect with us

Uncategorized

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आये आमने-सामने, पुलिस ने दोनो पक्षों को बुलाया पुलिस चौकी

लालकुआँ। यहां मोटाहल्दू के भवना सिंह नवाड़ में कोर्ट के स्टे के बावजूद 60 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। काफी देर हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को दोनो पक्षों को अपने अपने दस्तावेज लेकर हल्दूचौड़ पुलिस चौकी बुलाया है।

बताते चलें कि मोटाहल्दू के भवना सिंह नवाड में कनाडा में रहने वाले प्रेम नाथ शर्मा व उसके पांच भाईयों की 10 एकड़ जमीन है। जिसे उन्होंने फसल बोने के लिए अपनी बहू अनिता शर्मा को दिया था। करीब 15 वर्ष पूर्व प्रेम नाथ ने जमीन कब्जे में लेने का प्रयास किया तो उसका बहु अनिता से विवाद हो गया। जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। जिस पर कोर्ट ने स्टे देकर यथा स्थिति रखने व खुर्द-बुर्द नहीं करने के आदेश दिए थे। मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद जमीन पर अपना दावा पेश कर कई भूमाफिया जमीन को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कई लोग गाड़ियों और ट्रेक्टर में भरकर विवादित भूमि में पहुंचे और जुताई करवाने लगे। सूचना मिलने पर दो अन्य पक्ष भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने मामला न्यायालय में होने का हवाला देते हुए विरोध शुरू कर दिया। जिस पर वहां दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। हंगामा बढ़ता देख लालकुआँ कोतवाली के एसएसआई हरेंद्र नेगी व हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खेत में जुताई रुकवाकर सभी पक्षों को वैध दस्तावेज लेकर चौकी बुलाया है।

पुलिस चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने बताया की संबंधित लोगों को वैध कागजात लेकर चौकी बुलाया है जिसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News