Connect with us

Uncategorized

नए साल पर पूर्णागिरि मेले में टेक्सी संचालन को लेकर यूनियन नें परिवहन विभाग व पुलिस के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की।

रिपोर्ट- विनोद पाल
टनकपुर- मंगलवार को श्री पूर्णागिरि टेक्सी एसोसिएशन द्वारा परिवहन विभाग और पुलिस के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ARTO परिवर्तन अधिकारी मनोज बगोरिया नें यूनियन को आवश्यक निर्देश दिए।
मनोज बगोरिया नें बताया आगामी 31 दिसंबर एवं एक जनवरी को माँ पूर्णागिरि दर्शन हेतु भारी संख्या में श्रद्धांलुओं के उमड़ने की आशंका जताई जा रही है ऐसे में श्रद्धांलुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों का पालन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने पूर्णागिरी मार्ग पर टेक्सी वाहनों का संचालन करने वाले टेक्सी चालको को आवश्यक निर्देश देते हुए चालको को सावधानी पूर्वक चलाने व नशे की हालत


Video- https://youtu.be/UKvHO23tUyA?si=1MB3K4Ee1x_W7v7l

में वाहन न के निर्देश दिए। नशे की हालत में वाहन चलाने वालो के विरुद्ध DL निलंबन या परमिट निरस्त की कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने यूनियन को चालको के आई कार्ड बनाये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी टेक्सी चालक अपने वाहनों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाये। वाहनों में रिफ़लेक्टर लगाना अनिवार्य होगा। कोई भी वाहन चालक श्रद्धांलुओं से अभद्र व्यवहार न करे, यात्रियों से उचित तय किराया ही लिया जाये यदि चालक यात्रियों से अधिक लेते हुए पाया जाता है तो वाहन को सीज करने की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। वाहनों में ओवरलोड न करें।

Video- https://youtu.be/UKvHO23tUyA?si=-qhEVBH4CioRGUOK
बैठक में पुलिस विभाग की और से शामिल उपनिरीक्षक तोमर नें सभी वाहन चालको व स्वामी से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने का निवेदन किया। नियमों का उलंघन करने वालो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में चालानी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें -  LT शिक्षकों की वरिष्ठता सूची होगी सार्वजनिक

श्री माँ पूर्णागिरि टेक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष मदन कुमार नें बताया 31 दिसंबर और एक जनवरी को पूर्णागिरि धाम में भारी संख्या में भीड़ उमड़ने की आशंका जताई जा रही है ऐसे मे श्रद्धांलुओं के लिए पर्याप्त टेक्सी वाहनों पूर्ति करी गई है जिससे श्रद्धांलुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने आश्वासत किया की पूर्णागिरि मार्ग पर चलने वाले वाहन चालक व स्वामी प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।इस दौरान ARTO मनोज बगोरिया, TSI आनंद सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक तोमर,यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धामी, सचिव दीपक जोशी, संरक्षक विकील गुप्ता, अनुज, विजय गिरी,बाबू जहर, संजय, कन्हैया लाल,सूरज, आदि चालक, स्वामी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News