Connect with us

Uncategorized

रजत जयंती के उपलक्ष में नगर पंचायत बनबसा व नगर पालिका टनकपुर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान। वार्डों में किया गया वृक्षारोपण।

चम्पावत – उत्तराखंड राज्य की 25 वीं वर्ष गांठ के तहत (रजत जयंती ) के उपलक्ष में नगर पंचायत बनबसा में अध्यक्ष रेखा देवी एवं अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढ़लाकोटी के नेतृत्व में बस स्टैंड से शहीद स्मारक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदगणों ने अपने वार्डों में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया । और स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जनता को जागरूक किया।

वही नगर पालिका परिषद टनकपुर कर्मचारीयों द्वारा रजत जयंती के उपलक्ष में वार्ड संख्या एक शारदा घाट में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया। पर्यावरण मित्रों द्वारा 90 किलो सूखा कूड़ा व 30 किलो गीला कूड़ा इकठ्ठा किया गया। इसी के साथ वार्ड में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद टनकपुर में वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, वरिष्ठ सहायक विनोद चंद्र बिष्ट, प्रकाश नेगी, राकेश, उर्मिला देवी, हर्षवर्धन,मधुसूदन, शिवम् शुक्ला, ऋतिक, शक्ति आदि पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

वही नगर पंचायत बनबसा में विशेष सफाई अभियान के दौरान योगेश चंद्र, मोहन सिंह ठाकुर, कमल गुप्ता, मनोज कश्यप, पूर्व प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, दीपक सक्सेना, श्याल प्यारे, सुरेश उप्रेती, ब्रांड अम्बेसडर भानी चंद, जगदीश जोशी, गिरीश चंद्र कापड़ी, नीतू पंत, योगेश वेलवाल, रवि, ओमपाल, अर्जुन सिंह, हरीप्रिया जोशी, पूजा जोशी, ऋतू महर, किरन जोशी स्वेता पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान।

More in Uncategorized

Trending News