Uncategorized
थर्टी फर्स्ट और नए साल पर सावधानी पूर्वक टेक्सी वाहनों को चलानें व नशे में वाहन न चलाने के ARTO नें चालकों को दिए आवश्यक निर्देश।भारी संख्या में पूर्णागिरि श्रद्धांलुओं के पहुंचने की आशंका।देखे वीडियो


रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – आगामी 31 दिसंबर एवं एक जनवरी को माँ पूर्णागिरि दर्शन हेतु भारी संख्या में श्रद्धांलुओं के उमड़ने की आशंका जताई जा रही है ऐसे में श्रद्धांलुओं की सुरक्षा दृस्टिगत यातायात नियमों का पालन का पालन किये जाने हेतु परिवहन विभाग ARTO मनोज बगोरिया नें पूर्णागिरी मार्ग पर टेक्सी वाहनों का संचालन करने वाले टेक्सी चालको को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भैरव मंदिर मुख्य मार्ग पर टेक्सी चालकों से वार्ता कर सावधानी पूर्वक वाहनों को चलानें के निर्देश दिए। ARTO बगोरिया नें कहा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालको के विरुद्ध DL निलंबन या परमिट निरस्त की कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा सभी टेक्सी चालक अपने वाहनों में रेट लिस्ट
video- https://youtu.be/JZ3pyEwf6zk?si=SWE8si7L9i5DPHAH
अनिवार्य रूप से लगाये। वाहनों में रिफ़लेक्टर लगाना अनिवार्य होगा। कोई भी वाहन चालक श्रद्धांलुओं से अभद्र व्यवहार न करे, यात्रियों से उचित तय किराया ही लिया जाये यदि चालक यात्रियों से अधिक लेते हुए पाया जाता है तो वाहन को सीज
video- https://youtu.be/4CMHDTpzvMc?si=Mo1UeLTlWJsvwFZp
करने की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। वाहनों में ओवरलोड न करें। वाहन को तेज रफ़्तार में न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों का उलंघन करने पर सुसंगत धाराओं में चालानी कार्यवाही की जाएगी।







