Connect with us

Uncategorized

एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देश पर अवैध शराब के तस्करों पर पुलिस का शिकंजा।चोरगलिया पुलिस ने 110 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान सोनू सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी – सरकारी विद्यालय के पास, ग्राम ददसिया अमर नगर, फरीदाबाद (हरियाणा), हाल निवासी – पूर्वी यूक्रोली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 26 वर्ष को 110 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 14/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

सोनू सिंह पुत्र सुरजीत सिंह
निवासी – सरकारी विद्यालय के पास, ग्राम ददसिया अमर नगर, फरीदाबाद (हरियाणा)
हाल निवासी – पूर्वी यूक्रोली, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर
बरामदगी:-

110 पाउच अवैध कच्ची शराब

गिरफ्तारी टीम:-

1- अ0उ0नि0– मनजीत सिंह
2- हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह
3- कांस्टेबल चंदन सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  वोटर लिस्ट में ‘पिथौरागढ़’ की बेटी ‘पिथौरागढ़’ : SIR से बनी ‘शुद्ध’ वोटर लिस्ट की अजब-गजब दास्तां !

More in Uncategorized

Trending News