Connect with us

Uncategorized

हलद्वानी- शिव कथामृत का आयोजन

हल्द्वानी में दिव्या ज्योति जागृती संस्थान के तत्वावधान में भगवान शिव कथामृत का भव्य आयोजन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक एमबी इंटर कॉलेज परिसर में किया जा रहा है। इस सात दिवसीय शिव कथा का वाचन प्रख्यात कथा वाचक स्वामी उमेशानंद जी महाराज द्वारा किया जाएगा। संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव कथामृत के दौरान भगवान शिव के जीवन, उनके आदर्शों और आध्यात्मिक संदेशों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। कथा के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और जीवन मूल्यों का ज्ञान प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। शिव कथा के साथ-साथ भजन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचन भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  Haldwani-UGC कानून के विरोध में स्वर्ण समाज मुखर, बिल वापस लेने की मांगसरकार के खिलाफ धरना, समान शिक्षा और समान अधिकार की मांग उठाई

More in Uncategorized

Trending News