Connect with us

उत्तराखण्ड

चार धाम यात्रा के लिए दिन पर दिन बढ़ता जा रहा श्रद्धालुओं में उत्साह,47 लाख श्रद्धालुओ ने पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए दिन पर दिन श्रद्धालुओं का उत्तसाह बढ़ता जा रहा है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 47 लाख श्रद्धालुओ ने पंजीकरण कराया है। मौसम खराब होने के बाद भी यात्रियों का उत्तसाह कम होने का नाम नहीं ले रहा है।चारधाम यात्रा दिन पर दिन नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 47 लाख पार पहुंच गए हैं। इस साल अभी तक 47.49 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं, जबकि पिछले साल कुल 46.27 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा कर दर्शन किए थे।

इस बार यात्रा के शुरू होने से ही मौसम खराब चल रहा है। लेकिन विपरीत मौसम के बाद भी चार धामों में यात्रा के लिए लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। अब तक चारधाम यात्रा में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।


जिसमें सबसे अधिक केदारनाथ में दस लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ धाम में नौ लाख, यमुनोत्री में 4.60 लाख और गंगोत्री में 5.35 लाख तीर्थयात्रियों ने अब तक दर्शन कर चुके हैं। जबकि हेमकुंड साहिब में अब तक 85 हजार तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।


चारधाम यात्रा के लिए सबसे अधिक 35.72 लाख श्रद्धालुओं ने वेब पोर्टल के जरिए पंजीकरण कराया। दूसरे नंबर पर 8.87 लाख ने मोबाइल एप के जरिए और 2.89 लाख ने व्हाट्सअप से पंजीकरण कराया। अभी यात्रा नवंबर तक है। ऐसे में इस साल पंजीकरण और श्रद्धालुओं के दर्शन करने का नया रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  डाँ० संदीप "उत्तराखण्ड गोल्डन राइटर्स अवार्ड" से सम्मानित

More in उत्तराखण्ड

Trending News