Connect with us

Uncategorized

पाकिस्तान के पूर्व PM Imran Khan की हो गई हत्या? मिलने गई बहनों को घसीट कर भगाया

ex-pakistan-pm-imran-khan-assassinated-IN jail

Ex Pakistan PM Imran Khan: साल 2023 से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में हैं। इसी बीच अब उनकी हत्या की खबरें फैल रही है। आरोप है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार ने उन्हें जेल मुेुं टॉर्चर किया है। साथ ही किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिससे इस खबर को और भी ज्यादा बल मिल गया।

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हो गई हत्या? Ex Pakistan PM Imran Khan

दरअसल मंगलवार यानी 25 नवंबर इमरान खान की बहनें नोरीन खान, अलीमा खान और उजमा खान को जेल के बाहर घसीटकर भगा दिया गया। साथ ही उनको मारा भी गया। PTI कार्यकर्ताओं की मांग है कि किसी भी हाल में उन्हें इमरान खान से मिलने दिया जाए। खबर है कि इमरान खान की मौत हो चुकी है। हालांकि पाक सरकार इस खबर को महज सिर्फ अफवाह बता रही है।

अफगानिस्तान की मीडिया ने किया दावा

अफगानिस्तान की मीडिया ने बीते दिन ये दावा किया कि रावलपिंडी के आदियाला जेल में पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या कर दी गई है। इसके बाद से ही पड़ोसी मुल्क में अपरातफरी मच गई। इमरान के समर्थक मां कर रहे है कि अगर वो जिंदा और सुरक्षित है तो उनसे मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार पर भड़क रहे हैं।

हालांकि फवाद चौधरी ने भारतीय मीडिया से बात कर इस रिपोर्ट को बकवास बताया है। लेकिन मुश्किल समय में इमरान को छोड़कर भागने वाले फवाद की बातों पर समर्थकों को यकीन नहीं है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में CJP पर पुलिस का एक्शन, दीपके समेत कई नेताओं को फ्लाइट से ही हिरासत में लिया

मिलने गई बहनों को घसीट कर भगाया

बताते चलें कि बहनों को इमरान खान से ना मिले एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। आखिरी बार 30 अक्टूर 2024 को वो अपने भाई से मिली थीं। इसके बाद से किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया। जिससे वो जिंदा है भी या नहीं इसको लेकर सवाल तेजी से उठ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News