Connect with us

उत्तराखण्ड

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर , पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ,22 नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार । बस में सवार समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में पुलिस ने 22 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खानपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी चरण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 20 अक्टूबर की शाम क्षेत्र के एक गांव निवासी समुदाय विशेष के लोग बस में सवार होकर क्षेत्र के लालचंदवाला गांव की ओर जा रहे थे।

आरोप है कि उक्त लोग जब गोवर्धनपुर गांव में पहुंचे तो उन्होंने यहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।नारों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए, लेकिन तब तक नारे लगाने वाले लोग वहां से जा चुके थे। भाजपा नेता चरण सिंह ने कार्यकर्त्ताओं के साथ गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना था कि ऐसे लोगों के कारण ही अक्सर माहौल बिगड़ता है। यदि उक्त लोग मौके पर रुक जाते तो बड़ा बवाल हो सकता था।आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर फिरोज, नदीम, इस्लाम, काला, इंतजार, छोटन, यूनुस, अमजद, हासन, गुलशनव्वर, इदरीश, कादिर, शौकीन, सद्दाम, आरिफ, गुलजार, मुराद, शहदाब, शौकीन, कादिर, गुलजार, तस्लीम आदि को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News