Connect with us

Uncategorized

पेनिसिया अस्पताल अग्निकांड: तीन पुलिसकर्मी समेत 10 घायल, एक महिला की मौत

dehradun-panacea-hospital-fire-10-injured-1-woman-dead

देहरादून के रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल अग्निकांड में तीन पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों के घायल होने की खबर है। जबकि दम घुटने से एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई है। घायलों को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

पेनिसिया अस्पताल अग्निकांड में तीन पुलिसकर्मी समेत 10 घायल

घटना बुधवार की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आईसीयू में एडमिट मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत

रेस्क्यू के दौरान आईसीयू में गैस और धुंवे के कारण कुछ मरीजों और पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: देहरादून के Panacea Hospital में लगी आग, मची-अफरा-तफरी, एक मरीज की मौत

अस्पताल पहुंचे SSP

बता दें Panacea Hospital के आईसीयू में एसी के ब्लास्ट होने पर आगजनी की घटना हुई। देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने ऑक्सिजन की कमी के चलते भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। साथ ही उनके उपचार में लगे चिकित्सकों से मरीजों और पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

घायलों का विवरण

  • राहुल कुमार (32) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बिजनौर
  • मुकेश (42) पुत्र रामपाल निवासी हिमाचल प्रदेश
  • शंभू दास (45) पुत्र गिरवानदास निवासी भगवानपुर
  • गोरी (2) पुत्री रेनू निवासी सहारनपुर
  • दौलत सिंह (45) उम्र पुत्र देव सिंह नेगी निवासी चमोली
  • बेबी उर्फ पायल (नवजात) निवासी अज्ञात
  • संगीता देवी पता अज्ञात
  • खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर
  • नित्यानंद (42) पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर
  • निहाल (69) पुत्र घसीटा निवासी बिजनोर (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- बरेली रोड क्षेत्र की इस नहर में गिरा युवक,मौत,परिवार में मचा कोहराम

मृतका का विवरण

वीरवती (60) पत्नी अमरनाथ निवासी बल्लीवाला

More in Uncategorized

Trending News